हरियाणा में दमदार वापसी करने की तैयारी में जननायक जनता पार्टी, दुष्यंत चौटाला ने बताई प्लानिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा में राजनीतिक हाशिए पर चल रही पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) ने फिर से दमदार वापसी की योजना बनाई है. युवा जोड़ो कार्यक्रम के बाद पार्टी ने युवा योद्धा अभियान चलाने की प्लानिंग की हैं. इस अभियान के पीछे पार्टी की सोच ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने तथा उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त करना है. इस अभियान के तहत प्रत्येक जिले में युवा योद्धा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

Dushyant Choutala 1

बड़े नेताओं की रहेगी भागीदारी

JJP ने प्रत्येक जिले में युवा योद्धा सम्मेलन आयोजित करने का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है. इन सम्मेलनों की पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला कमान संभालेंगे. JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पूर्व विधायक नैना चौटाला भी इन सम्मेलनों में शिरकत करेंगे.

विधानसभा चुनाव परिणाम के लगभग 8 महीने बाद JJP ने प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है. दुष्यंत चौटाला जहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों का दुःख- दर्द साझा कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर दिग्विजय चौटाला युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के कार्यक्रम को संभाल रहे हैं. नैना चौटाला महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के अभियान में जुटी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

विधानसभा चुनाव में शून्य रहा था परिणाम

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में JJP को 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और पार्टी ने BJP के साथ गठबंधन से सरकार बनाई थी. करीब साढ़े 4 साल तक JJP बीजेपी के साथ सरकार में सहयोगी रही थी और दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बने थे. 2024 के विधानसभा चुनाव में JJP को करारी हार का सामना करना पड़ा था और पार्टी पूरे हरियाणा में 1 सीट पर भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी. दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हम विभिन्न गतिविधियों के जरिए प्रदेश की जनता के बीच पहुंच रहें हैं. हमारी पार्टी एक बार फिर दमदार वापसी करेगी और इसके लिए अभी से मेहनत करनी शुरू कर दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.