CET और HTET परीक्षाओं के चलते खेल महाकुंभ फिर स्थगित, नई तारीखों का ऐलान जल्द

चंडीगढ़ | हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को ग्रुप सी की समान पात्रता परीक्षा CET का आयोजन किया जाएगा. 30 और 31 जुलाई को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा HTET भी करवाई जाएगी. इसी कारण खेल विभाग को दूसरी बार राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ को स्थगित करना पड़ा है. 28 से 30 जुलाई के बीच यह प्रतियोगिता प्रस्तावित थी, लेकिन परीक्षाओं की वजह से आयोजन अब टाल दिया गया है. खेल मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी दी है कि खेल महाकुंभ का आयोजन अब अगस्त महीने में किया जाएगा. इसकी नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा.

Games Sports

परेशानी से बचने को लिया फैसला

खेल मंत्री ने बताया कि खिलाड़ियों और परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस उद्देश्य से खेल महाकुंभ की तिथि बदलने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं. इससे पहले 11 जुलाई को भी खेल महाकुंभ का आयोजन होना था, तब भी अलग- अलग कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा था. लगातार तारीखें बदलने से खिलाड़ियों को थोड़ी निराशा जरूर हुई है, क्योंकि वे काफी समय से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे और उनके ट्रायल भी चल रहे थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू

खिलाड़ी दिखाते हैं दम

बताते चलें कि खेलों के महाकुंभ में प्रदेश के सभी जिलों के साथ- साथ राई स्पोर्ट्स स्कूल सोनीपत के खिलाड़ी भी भाग लेते हैं. इस प्रतियोगिता में लगभग 5525 खिलाड़ी भाग लेते हैं. खेल महाकुंभ में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, साइकलिंग, कयाकिंग एवं कैनोइंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, जिमनास्टिक, हॉकी, जूडो, खो- खो, कबड्डी, रोइंग, टेनिस, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, क्रिकेट, नेटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और ताइक्वांडो जैसी कुल 26 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts