हरियाणा में लाडो को मिला 6वीं किस्त का तोहफा, इन पेंशन योजनाओं के 1,144 करोड़ रुपए जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास से विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया. यह कार्यक्रम सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे तौर पर लाभ प्रदान किया.

Lado Laxmi Yojana Mahila Ladies CM

मुख्यमंत्री द्वारा जिन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ वितरित किए गए हैं, उनमें मुख्य रूप से लाडो लक्ष्मी योजना भी शामिल है. इसके अलावा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, ये 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को मासिक पेंशन दी जाती है.

दी जाती है आर्थिक सहायता

विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन, पति की मृत्यु के बाद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता राशि दी जाती है. दिव्यांग पेंशन 60% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को मासिक पेंशन के रूप में दिया जाता है. लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, ऐसे परिवारों को जिनमें केवल बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है, आर्थिक सहायता दी जाती है.

लाडो को मिला 6वीं किस्त का तोहफा

सीएम नायब सैनी ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35.55 लाख लाभार्थियों को 1144.55 करोड़ रुपए की लाभ राशि वितरित की. वहीं, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 6वीं किस्त के रूप में 9.68 लाख महिला लाभार्थी को 203.28 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की.

यह भी पढ़े -  HCS परीक्षा के लिए भी अप्रैल से जारी होंगे एडमिट कार्ड, इस प्रकार कर पाएंगे डाउनलोड

दयालु योजना के तहत 7875 लाभार्थियों को 298.07 करोड़ रुपए की राशि दी गई है. अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर उपलब्धता योजना के तहत 645 किसानों के बैंक खातों में 19.35 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं.

घर बैठे मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री ने पेंशन और पारदर्शिता पर सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब 60 साल की आयु के बाद पेंशन स्वतः लागू हो जाती है. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को सरकारी कार्यालयों की भागदौड़ न करनी पड़े, इसके लिए व्यवस्था की गई है. सरकार द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित हुआ है, जिससे पहले केवल घोषणाएं होती थीं लेकिन अब घर बैठे लाभ मिल रहा है.

हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते प्रदेश के तीन जिलों हिसार, फतेहाबाद व सिरसा के कई गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है. इस नुकसान की भरपाई के लिए 15 अप्रैल तक ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.