हरियाणा में नेता विपक्ष घोषित होने की जगी उम्मीद, कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में बुलाई बैठक

चंडीगढ़ | हरियाणा में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के संगठन और नेता विपक्ष घोषित करने को लेकर हो रही देरी के चलते कई विधायकों की नाराज़गी दूर करने को लेकर कांग्रेस हाईकमान अलर्ट हो गया है. हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई है. यह बैठक 22 अप्रैल यानि कल शाम 3 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित होगी.

INC Congress

दिल्ली में इक्कठा होगी हरियाणा कांग्रेस

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, तीनों कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, रामकिशन गुर्जर और जितेन्द्र भारद्वाज इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और सांसद के नाते रणदीप सिंह सुरजेवाला व कुमारी सैलजा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सतपाल ब्रह्मचारी, वरुण मुलाना और जयप्रकाश जेपी को भी इस बैठक का निमंत्रण दिया गया है.

लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों तथा सभी कांग्रेस विधायकों को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है. कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुखों को बैठक में बुलाया गया है. हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद प्रदेश में पार्टी का नया संगठन खड़ा करने की कवायद में जुटे हुए हैं लेकिन अभी तक नेता विपक्ष का चयन ही पेंडिंग हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

नेता विपक्ष के नाम पर मुहर लगने की संभावना

संगठन बनाने व विधायक दल का नेता चयनित होने में देरी पर कई कांग्रेस विधायक खुलकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ ही राज्य में सत्तासीन बीजेपी के विरुद्ध आंदोलन खड़ा करने, कांग्रेस संगठन के प्रारूप तथा विधायक दल के नेता के नाम पर मुहर लगने की संभावना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.