हरियाणा में 26 जून तक बदलता रहेगा मौसम, धूलभरी हवाओं और हल्की बारिश के आसार

हिसार | हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा. चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 26 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहने की संभावना है. इस दौरान आंशिक बादल छाने, हवाओं की दिशा में बदलाव होने और कई क्षेत्रों में धूलभरी हवाएं चलने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और पंजाब के ऊपर बनने वाले संभावित साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सक्रिय रह सकता है. इसके चलते अगले 3 दिनों के दौरान हरियाणा के कई जिलों में तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

weather barish 1

पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 जून तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच- बीच में गरज- चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. हालांकि, लगातार बारिश की संभावना नहीं है लेकिन स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

हरियाणा में बदलता रहेगा मौसम

कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. इस अवधि के दौरान बादलों की आवाजाही और हवाओं की दिशा में बदलाव का असर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग- अलग रूप में देखने को मिल सकता है. किसानों को भी मौसम में होने वाले इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है. विभाग के अनुसार, 27 और 28 जून को मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है. इन 2 दिनों के दौरान प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है. बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी और अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  20 साल से पढ़ा रहे हरियाणा गेस्ट टीचर्स के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट के फैसले से बढ़ी स्थायी नौकरी की आस

हल्की बारिश के आसार

तापमान की बात करें तो अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. बादलों और हल्की बारिश के बावजूद तापमान लगभग मौजूदा स्तर के आसपास बना रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को गरज- चमक और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. खुले स्थानों में अनावश्यक रूप से खड़े रहने से बचने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है. 26 जून तक हरियाणा में मौसम का उतार- चढ़ाव जारी रहने की संभावना है. इसके बाद, 27 और 28 जून को प्रदेश में अपेक्षाकृत शुष्क मौसम देखने को मिल सकता है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.