कुलदीप बिश्नोई और मनोहर लाल खट्टर की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में मचाई हलचल, लगने लगे कयास

चंडीगढ़ | हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई की बुधवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों के बीच करीब 1 घंटे तक प्रदेश की राजनीति को लेकर चर्चा हुई. इसकी सूचना पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर दी.

Kuldeep Bishnoi Manohar Lal Khattar

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

जब से यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आई है तब से राजनीतिक गलियारों में इन दोनों शख्सियतों की मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान कुलदीप बिश्नोई को टिकट नहीं मिला था. इसी प्रकार विधानसभा चुनाव में उनके किए गए काम को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभी तक महत्व नहीं दिया गया है. बिश्नोई अब सरकार और संगठन में अपने समर्थकों को एडजस्ट करना चाहते हैं. गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे भजनलाल और कुलदीप बिश्नोई के पिता की 3 जून को पुण्यतिथि थी, जिसे प्रदेशभर में मनाया गया.

खट्टर अब भी पार्टी में प्रभावी

आने वाले समय में प्रदेश के कई बोर्ड के अध्यक्ष बनाए जाएंगे. ऐसे में इनकी दावेदारी करने वाले नेताओं ने भी कमर कस ली है. इसी कड़ी में कुलदीप बिश्नोई भी पूरा जोर लगाए हुए हैं. हाल ही में हुई कुलदीप बिश्नोई और पूर्व मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को इसी कड़ी में जोड़कर देखा जा रहा है. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अब भले ही केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं. इसके बावजूद, अभी भी वह प्रदेश की राजनीति में काफी महत्व रखते हैं. भारतीय जनता पार्टी संगठन अभी भी उनकी सलाह को तवज्जो देता है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts