केंद्र सरकार की अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा, अब 10 नहीं बल्कि इतना फीसदी मिलेगा रिजर्वेशन

नई दिल्ली | केंद्र सरकार की तरफ से अग्निपथ योजना को शुरू किया गया है. इस योजना के तहत, युवाओं को सेना में 4 साल के लिए भर्ती किया जाता है. यह योजना साल 2022 में शुरू की गई थी. इसी के चलते अग्निवीरों का पहला बैच जल्द ही रिटायर होने वाला है. इससे पहले ही मोदी सरकार ने अग्निवीरों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के ग्रुप सी पदों में पूर्व अग्निवीरों के लिए रिजर्वेशन में बढ़ोतरी कर दी है.

Agneepath scheme

जारी हुई नोटिफिकेशन

वर्तमान में यह रिजर्वेशन 10 फीसदी है, जिसे अब बढ़ाकर 50 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के ग्रुप सी पदों में पूर्व अग्निवीरों को 50 फीसदी रिजर्वेशन दिया जाएगा. गृह मंत्रालय की तरफ से 19 दिसंबर को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया गया था. पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट जारी रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फायर कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले, 50 लाख मुआवजा तय; भत्तों में भी हुआ इजाफा

लिखित परीक्षा में होना होगा शामिल

अधिसूचना में बताया गया है कि उन्हें अन्य नियमित उम्मीदवारों की तरह लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. अधिकारी ने बताया कि सभी सीएपीएफ के ग्रुप सी पदों के लिए भर्ती नियमों में आने वाले दिनों में धीरे-धीरे संशोधन होगा. यह मंत्रालय के सीएपीएफ में सशस्त्र बलों के अस्थायी भर्ती के लिए 10% आरक्षण लागू करने के पहले के फैसले से एक बड़ा और अहम बदलाव है. ऐसे में अब अग्निवीरों के आरक्षण को 10% से बढ़ाकर 50% कर दिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.