हरियाणा में मानसून सुस्त, बढ़ी गर्मी और उमस; हिसार में 38.7°C पहुंचा पारा

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ गर्मी और उमस ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है. मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटियों की ओर खिसकने के कारण प्रदेश में बारिश का दौर काफी धीमा हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के मुताबिक, आज केवल पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 1- 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

Barish Rain Weather Mausam

बारिश में कमी का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है. प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4°C ऊपर दर्ज किया गया. हिसार सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.7°C पहुंच गया.

गतिविधियां रहेंगी कमजोर

कृषि मौसम विज्ञान विभाग (HAU, हिसार) के अनुसार, 31 अगस्त तक हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी रहेंगी. इस दौरान मौसम मुख्य रूप से परिवर्तनशील रहेगा. हालांकि, 1 सितंबर से 3 सितंबर के बीच मौसम में बदलाव की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है. मौसम को देखते हुए किसानों को अगले 3 से 4 दिनों तक फसलों में सिंचाई और पेस्टिसाइड्स के छिड़काव को स्थगित रखने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बारिश पर ब्रेक, पंचकूला- अंबाला- यमुनानगर में बूंदाबांदी के आसार; जानें मौसम का हाल

फसलों की नियमित निगरानी करने को कहा गया है. अधिक आर्द्रता के कारण सफेद मक्खी, जेसिड, गुलाबी सुंडी और धान में Root Weevil जैसे कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है.

पोल्ट्री का रखें ध्यान

किसानों को पशुओं और पोल्ट्री फार्म में पर्याप्त वेंटिलेशन रखने की सलाह दी गई है. पशुओं को साफ पानी और हरा चारा दें. खुराक में 50 ग्राम आयोडीन युक्त नमक मिलाने की भी सलाह दी गई है. हिसार के बाद भिवानी में 37.5°C, नूंह में 37.0°C, नारनौल में 36.5°C और रोहतक में 35.9°C तापमान दर्ज हुआ. वहीं, रात के समय यमुनानगर में सबसे कम 24.6°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

प्रमुख शहरों में अंबाला 26.4°C, करनाल 25.8°C, हिसार 26.6°C, नारनौल 27.0°C, सिरसा 27.6°C और रोहतक में 28.4°C न्यूनतम तापमान रहा. रोहतक का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8°C अधिक दर्ज किया गया.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.