HTET के 2.33 लाख उम्मीदवार देंगे परीक्षा, एग्जाम सेंटर पर इन बातों का रखें ध्यान

चंडीगढ़ | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 आज से शुरू हो रही है. दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन 4 जुलाई को लेवल- 3 (PGT) की परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रदेशभर के 238 परीक्षा केंद्रों पर होगी. इसमें 73 हजार 91 अभ्यर्थी शामिल होंगे. प्रश्न- पत्रों को शुक्रवार को ही बोर्ड मुख्यालय से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस और बोर्ड अधिकारियों की निगरानी में सभी जिला मुख्यालयों के लिए रवाना कर दिया गया.

HTET

इस साल HTET 2025 के लिए कुल 2 लाख 33 हजार 294 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इनमें 1 लाख 66 हजार 137 महिला और 67 हजार 157 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं. लेवल-1 (PRT) के लिए 41 हजार 62, लेवल-2 (TGT) के लिए 1 लाख 19 हजार 141 और लेवल-3 (PGT) के लिए 73 हजार 91 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.

कल होंगी यह परीक्षाएं

5 जुलाई को लेवल- 2 (TGT) की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित होगी. इसके बाद, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक लेवल- 1 (PRT) की परीक्षा होगी. दोनों परीक्षाओं के लिए भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. HTET परीक्षा की निगरानी के लिए पूरे प्रदेश में 128 उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) गठित किए गए हैं. इनमें स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा निदेशक, बोर्ड अध्यक्ष, सचिव, उप सचिव, सहायक सचिव, आरएएफ, जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों, उपायुक्त, एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारियों के विशेष उड़नदस्ते शामिल हैं. ये टीमें परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करेंगी.

केंद्रों की संख्या

जिला सेंटर जिला सेंटर
अंबाला 20 महेंद्रगढ़ 22
भिवानी 21 नूंह 8
चरखी दादरी 11 पलवल 12
फरीदाबाद 14 पानीपत 27
फतेहाबाद 15 रेवाड़ी 23
गुरुग्राम 22 रोहतक 27
हिसार 37 सिरसा 24
झज्जर 14 सोनीपत 22
जींद 22 यमुनानगर 25
कैथल 27 कुल 383
यह भी पढ़े -  हरियाणा में आज से तेज होगी बारिश, IMD ने 17 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

नोट: लेवल-2 में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

अभ्यार्थियों की संख्या

जिला परीक्षार्थी जिला परीक्षार्थी
अंबाला 6,133 कैथल 9,943
भिवानी 12,653 महेंद्रगढ़ 10,699
चरखी दादरी 6,648 नारनौल 2,094
फरीदाबाद 9,434 नूंह 4,878
फतेहाबाद 8,680 पंचकूला 6,086
गुरुग्राम 15,367 पलवल 7,273
हिसार 22,429 पानीपत 8,291
झज्जर 7,426 रेवाड़ी 14,282
बहादुरगढ़ 892 रोहतक 16,470
जींद 12,874 सिरसा 14,238
करनाल 7,861 सोनीपत 13,768
कुरुक्षेत्र 8,799 यमुनानगर 6,076
कुल 2,33,294

लागू रहेगी धारा 163

भिवानी जिला मजिस्ट्रेट साहिल गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास आवश्यक प्रतिबंध लागू किए हैं. आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी. इस क्षेत्र में हथियार, लाठी- डंडा या अन्य आपत्तिजनक वस्तु लेकर आने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट, प्रिंटिंग, फैक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक संचार सेवाओं का संचालन भी परीक्षा अवधि के दौरान प्रतिबंधित रहेगा. बोर्ड ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी दिशा- निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.