बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब बिना शुल्क के कर सकते हैं बिलों का भुगतान

चंडीगढ़ | कोरोना महामारी के चलते लोकडाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा बिजली वितरण निगम सभी श्रेणी के उन उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की देय तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया है. जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के भुगतान की तिथि 3 मई 2021 से 7 मई 2021 आती है. जो उपभोक्ता इस तिथि के अंतर्गत आते हैं वह अपना बिजली बिल का बिना किसी शुल्क के 14 जून 2021 तक भुगतान कर सकते हैं.

bijli bill

हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि हरियाणा सरकार द्वारा लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर बिजली निगम ने बिजली बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 7 जून से बढ़ाकर 14 जून कर दी है. इसके साथ साथ हैं निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अपने बिलों का भुगतान करने के लिए बिजली कार्यालय में जाने की बजाए अपने घर से ही ऑनलाइन माध्यम से बिल का भुगतान करें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

बिजली निगम के प्रवक्ता ने आगे बताया है कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं की परेशानियों के समाधान के लिए सदैव तत्पर है. उपभोक्ता हरियाणा बिजली वितरण निगम की वेबसाइट uhbvn.org.in पर जाकर डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग या पेटीएम, फोन पे, गूगल पे आदि ऑनलाइन माध्यम से अपने बिलों का भुगतान घर बैठ कर सकते हैं.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.