अब केवल इन्हीं किसानों को मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ, जल्दी करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा से जुड़े किसानों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. जैसा की आपको पता है कि सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है. अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट भी सामने आ रही है. इसके अनुसार, राज्य में किसानों को अब किसान ID होने पर ही योजनाओ का लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Kitnasak Kisan Fasal

लाभार्थीयों के लिए बड़ी खबर

सरकार पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए किसान आईडी अनिवार्य करने को लेकर विचार विमर्श कर रही है. इसका मुख्य उद्देश्य योजना में और भी पारदर्शिता लाना है जिससे की योजना में हो रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके. अगर आप भी किसान है और यह आईडी बनवाना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या फिर सीएससी सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.

इसके लिए आपको आधार कार्ड, जमीन के डॉक्यूमेंट, बैंक डिटेल आदि जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और किसान सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए आप स्वयं भी आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के PHC- CHC में मिलेगी प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं, जच्चा- बच्चा को शहर की भागदौड़ से मिलेगा छुटकारा

हाल ही में हुई बैठक

जानकारी देते हुए बताया गया कि सुमित मिश्रा की तरफ से कल अधिकारियों के साथ इस संबंध में एक बैठक भी की गई. जल्द ही, एग्रीस्टेक सेल का गठन किया जाएगा, जो इस पहल की निगरानी और समन्वय का कार्य करने वाला है. इसके साथ ही, किसान रजिस्ट्री तैयार की जाएगी, जिससे कि किसानों का सही और सटीक डाटा सरकार के पास उपलब्ध होगा. केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मुख्य ज्ञान अधिकारी एवं सलाहकार राजीव चावला की तरफ से भी इसे एक बड़ा कदम बताया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.