चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें लाडो लक्ष्मी योजना के विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि साल 2002 में परिवहन विभाग में अनुबंध आधार पर रखे गए ड्राइवरों को राहत दी गई है. मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया है कि सरकार उन्हें नियमित मानकर सभी लाभ देगी.
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए कुछ नई श्रेणियों को जोड़ने की मंजूरी प्रदान की गई है. अब इस योजना का लाभ उन महिलाओं को भी मिलेगा जिनके बच्चों के कक्षा 10वीं और 12वीं में 80% से ज्यादा नंबर प्राप्त किए हैं. ऐसी महिलाओं को भी हर महीने 2,100 रुपए की राशि का लाभ मिलेगा.
सीएम नायब सैनी ने बताया कि कुपोषण और एनीमिया रोग से ग्रस्त बच्चों को जिन माताओं ने बाहर निकाला हैं, उन्हें भी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2,100 रुपए प्रति महीना की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी. महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है.
मुख्यमंत्री ने बताया कि 1,100 रुपए की राशि सीधी महिलाओं को मिलेगी जबकि 1,000 की राशि सरकार डिपॉजिट करेगी, जो ब्याज सहित मिलेगी. लाभार्थी की आकस्मिक मृत्यु पर डिपॉजिट राशि नोमनी को तुरंत जारी की जाएगी.
हर तीसरे महीने मिलेगा पैसा
इससे पहले लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी घोषणा कर चुके हैं कि अब महिलाओं के खाते में हर महीने की बजाय, हर 3 महीने के बाद लाडो लक्ष्मी योजना की राशि भेजी जाएगी.
