हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब इन्हें भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में अब 1.80 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ देने के फैसले को मंजूरी प्रदान की गई है. इस योजना लाभ अधिक महिलाओं तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिछले महीने विधानसभा में बजट प्रस्ताव पेश करते हुए परिवारों की आय सीमा बढ़ाने की घोषणा की थी. अब इसे अमलीजामा पहनाते हुए योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है.

Women Ladies Groups

हरियाणा में महिलाओं के लिए खुशखबरी

वर्तमान में पहले 1 लाख रुपए और उसके बाद 1.40 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया जा रहा है. प्रदेश सरकार की ओर से इन महिलाओं के बैंक खातों में 2,100 रुपए डाले जा रहे हैं. इनमें से 1,100 रुपये बचत बैंक खाते में, जबकि शेष 1,000 रुपये सावधि बैंक खाते (RD) में जमा किए जाते हैं. सावधि खाता अधिकतम 5 साल के लिए संचालित किया जाएगा, जिसमें परिपक्वता अवधि के बाद महिलाएं पूरी राशि निकाल सकेंगी. बचत खाते में जमा राशि को महिलाएं हर महीने निकाल सकती है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन प्रत्याशियों पर खेला दांव

प्रदेश सरकार कक्षा 10वीं और 12वीं में 80% से ज्यादा अंक हासिल करने वाले बच्चों की माताओं को पहले ही योजना में शामिल कर चुकी है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये तक है.

क्या हैं लाडो लक्ष्मी योजना?

लाडो लक्ष्मी योजना पिछले साल 25 सितंबर को लांच हुई थी और 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के मौके पर 2,100 रुपये की मासिक किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पात्र महिलाओं के खातों में आई थी. इसके बाद से ही योजना का दायरा बढ़ाते हुए निरंतर बदलाव किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.