‘आजादी के 75वें अमृत महोत्सव’ के मौके पर हरियाणा सरकार लेकर आई ये खास योजना

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने ‘आजादी के 75वें अमृत महोत्सव’ के अवसर पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सैक्टरों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए उनके सैक्टरों में ही नर्सिंग होम, क्लिनिक, डिस्पेंसरी, स्कूल व क्रेच खोलने का निर्णय लिया है. उक्त संस्थाओं को ई-नीलामी के माध्यम से साइट दी जाएगी. इस बात की जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी गई.

haryana cm press conference

बता दें उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अपने राज्य लोगो की भलाई में हर रोज नए कदम उठा रही है. इस दिशा में आगे बढ़ते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सभी जोन के सेक्टरों में अस्पताल, डिस्पेंसरी, क्लिनिक, स्कूल और क्रेच खोलने का फैसला लिया गया है. ताकि वहां रहने वाले लोगो को उन्ही के आसपास सुविधाएं उपलब्ध हो सके.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

प्रवक्ता ने आगे यह भी बताया कि जारी की गई संस्थाओ की साईट देने में पारदर्शिता बरतने के उद्देश्य सात ई -नीलामी के माध्यम से साइट देने का निर्णय लिया गया. नीलामी की यह प्रक्रिया 18 दिसंबर 2021 को वेबपोर्टल के माध्यम से ई -नीलामी की जाएगी. जो कि सुबह 10 बजे से शुरू होगी. वही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नीलामी की तारीख से एक दिन पहले यानि 17 दिसम्बर की शाम 5 बजे बंद हो जाएगी.

Avatar of Shradha Upadhyay
Shradha Upadhyay
View all posts