पेट्रोल- डीजल की कीमतों ने दिया जोर का झटका, टंकी फुल करवाने से पहले जानें नया रेट

चंडीगढ़ | तेल कंपनियों ने शुक्रवार को हरियाणा में पेट्रोल-डीजल का नया भाव जारी कर दिया है. ईंधन की कीमतों को लेकर आमजन को आज झटका लगा है. बता दें कि हरियाणा में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. नई कीमतों के अनुसार हरियाणा में आज एक लीटर पेट्रोल 97.64 रुपए तो वहीं डीजल 90.47 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 3

वहीं हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल सिरसा जिलें में बिक रहा है. यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 98.42 रुपए तो वहीं डीजल के लिए आपको 91.23 रुपए प्रति लीटर का खर्च आएगा. बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.20 रुपए तो वहीं डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  CM सैनी से मिले पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, टोहाना के विकास पर हुई चर्चा

बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रुड ऑयल की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित होती है. जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल का भाव बढ़ जाता है तो भारत में भी ईंधन की कीमतों में इजाफा देखने को मिलता है. बता दें कि ईंधन की कीमतें रिफाइनरियों, उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और वैट में भुगतान जोड़कर निर्धारित होती है. इन्हें जोड़ने के बाद पेट्रोल की खुदरा कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.