पेट्रोल- डीजल को लेकर आज फिर राहत भरी खबर, जाने क्या है आपके शहर में नया रेट

चंडीगढ़ | महंगाई की मार से जूझ रही आम जनता के लिए पेट्रोल- डीजल को लेकर राहत बरकरार है. बता दें कि पिछले डेढ़ महीने से पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज जारी नई कीमतों के अनुसार हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल 124 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है जो कि महीने में सबसे उच्च स्तर पर है.

PETROL

तेल कंपनियों द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार आज हरियाणा में एक लीटर पेट्रोल 97.31 रुपए जबकि डीजल 91.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं जिलों की बात करें तो यहां सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल सिरसा जिलें में बिक रहा है. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 98.85 रुपए जबकि एक लीटर डीजल के लिए 91.13 रुपए चुकाने होंगे. साईबर सिटी गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल 97.10 रुपए तो वहीं डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.49 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल 90.35 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. सीएम सिटी करनाल में आज एक लीटर पेट्रोल 96.67 रुपए तो वहीं डीजल 89.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. हरियाणा के हिसार जिलें में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है तो वहीं डीजल 89.94 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बड़ा झटका, 324 अभ्यर्थियों में 321 फेल

वहीं बात अगर राजधानी चंडीगढ़ की करें तो पिछले एक हफ्ते से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ (Petrol Diesel Price In Chandigarh) है. यहां आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.20 रुपये है, जबकि डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. पेट्रोल- डीजल का ताजा भाव आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.