हरियाणा पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, चुनाव आयोग ने शुरू किया डेटा कलेक्शन

चंडीगढ़ | हरियाणा में आगामी साल होने वाले पंचायती चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस दिशा में प्रक्रिया तेज करते हुए सभी जिला उपायुक्तों को पत्र जारी किया है. आयोग ने जिलों से उनके यहां उपलब्ध छोटी और बड़ी मत पेटियों की सही स्थिति और संख्या की विस्तृत जानकारी मांगी है.

Election Vote Chunav

हरियाणा में चुनाव की तैयारी तेज

प्रशासनिक स्तर पर यह कवायद इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पंचायती चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान केंद्र बनाए जाते हैं और उसके लिए मत पेटियों की आवश्यकता होती है. आयोग द्वारा एकत्र की जा रही जानकारी के आधार पर आगे की चुनावी व्यवस्था और आवश्यक खरीद या वितरण की योजना तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का फैसला, सैनिकों- पूर्व सैनिकों को अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

सत्यापन रिपोर्ट किया जा रहा तैयार

जिला प्रशासन अब अपने- अपने स्तर पर उपलब्ध मत पेटियों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार कर रहा है जिसे जल्द ही निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा. फिलहाल, पार्टियों ने भी अपने स्तर पर प्रचार प्रसार शुरू कर दिए है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.