चंडीगढ़ मेयर चुनाव की बदल जाएगी प्रकिया, अब इस तरीके से वोट करेंगे पार्षद

चंडीगढ़ | सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ (Chandigarh) में मेयर चुनाव से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. यहां मेयर चुनाव की मतदान प्रक्रिया को बदलने का नया ड्राफ्ट तैयार किया गया है. जल्द ही, ड्राफ्ट मंजूरी के लिए प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के पास भेजा जाएगा. डीसी आफिस की ओर से यह ड्राफ्ट प्रशासक के निर्देश पर ही तैयार किया गया है.

Election

मेयर चुनाव में दिखेगी नई प्रक्रिया

ड्राफ्ट पर मंजूरी मिलने के बाद पार्षद चुनाव में अपना वोट उम्मीदवार को हाथ खड़ा करके देंगे. इससे मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग और वोट खराब करने पर होने वाले बवाल से छुटकारा मिलेगा.

क्रॉस वोटिंग पर लगेगी रोक

इस समय सदन में जब कोई प्रस्ताव पास होता है तो पार्षदों का हाथ खड़ा करवाकर ही बहुमत का पता लगाया जाता है. हाथ खड़ा करवाकर वोटिंग करवाने का फायदा उस राजनीतिक पार्टी को मिलेगा, जिसके पार्षदों की संख्या सबसे अधिक होगी. अगर किसी दल का पार्षद विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी को वोट करना चाहता है तो उसे सबके सामने खुलकर समर्थन करना होगा.

ऐसी स्थिति में पार्षदों की अपने राजनीतिक दलों के प्रति भी जवाबदेही बढ़ेगी और जो क्रॉस वोटिंग के बदले अलग- अलग तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं, उस पर भी रोक लगेगी. हाथ खड़े करके सबके सामने समर्थन करने पर जोड़- तोड़ की राजनीति भी खत्म हो जाएगी. क्रॉस वोटिंग का खामियाजा पिछले सालों में बहुमत होने के बावजूद सभी राजनीतिक पार्टियां भुगत चुकी हैं.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

लगेगा लंबा वक्त

सदन में हाथ खड़ा करके वोट डालने का प्रस्ताव पास हो चुका है. ऐसे में अब प्रशासन को फिर से नगर निगम से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है. वहीं, प्रशासन मेयर का कार्यकाल भी 2.5 वर्ष का करना चाहता है. इस मुद्दे पर भी प्रशासनिक स्तर पर चर्चा हो चुकी है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि इस मुद्दे के लिए लोकसभा की मंजूरी चाहिए. इसमें लंबा वक्त लगेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.