राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, 7 फरवरी तक मिलेगा जनवरी माह का बकाया राशन

महेन्द्रगढ़ | किसी कारणवश जनवरी माह का राशन लेने से वंचित रह गए राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने ऐसे लोगों को फिर से मौका देते हुए कहा है कि वे अब 7 फरवरी तक राशन डिपो से जनवरी महीने का राशन ले सकते हैं. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र (PPP) की आय के आधार पर नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं. इसी नई लिस्ट के आधार पर राशन वितरित किया जा रहा है.

Ration Depot

जनवरी में जिन लोगों का नाम राशन लिस्ट में शामिल था, उनमें से ज्यादातर लोग राशन लेने नहीं पहुंचे हैं. जनवरी महीने में ऐसे लोगों की संख्या का आंकड़ा 64 प्रतिशत है. पिछले दिनों प्रदेश सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र के आधार पर अधिकांश परिवारों के नए BPL कार्ड बनें है. वहीं, सरकार की ओर से डिपो होल्डर के माध्यम से राशन वितरित करने का पूरा सिस्टम आनलाइन है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा

ऐसे में कितने लोग राशन लें चुके हैं और कितनों ने नहीं लिया है,इसका पूरा आंकड़ा सरकार के पास रहता है. ऐसे में अधिकांश परिवारों द्वारा जनवरी माह का राशन नहीं लिए जाने के चलते इस तारीख को बढ़ाकर 7 फरवरी किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.