हरियाणा में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को मिलेगा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ, फटाफट करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त जनजाति के स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इन वर्गों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा हासिल कर सकें, इसके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं (पीएम- यशस्वी घटक- ॥) के तहत विद्यार्थियों के लिए आवेदन NSP पोर्टल पर आमंत्रित किए गए है. इसके अनुसार छात्र इस पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र (2025- 26) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

Scholarship

हरियाणा में योजना के लिए जरूरी शर्तें

जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि PMS- SC योजना के लिए विद्यार्थियों का अनुसूचित जाति से संबंधित होना जरूरी है. पीएम- यशस्वी घटक- ॥ के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग OBC एवं विमुक्त जनजाति श्रेणी में शामिल होना जरूरी है. इसके साथ ही, विद्यार्थी की पारिवारिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा, विद्यार्थी हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में HSSC को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट में अपील खारिज

ऐसे करें आवेदन

इस योजना के तहत, योग्य विद्यार्थी शैक्षणिक वर्ष (2025- 26) के लिए 28 फरवरी तक scholarships.gov.in पर आवेदन कर सकते है. इसके अतिरिक्त योजना से संबंधित जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट haryanascbc.gov.in पर उपलब्ध है. अधिकारी राकेश कुमार ने सभी पात्र विद्यार्थीयों दी गई अवधि तक आवेदन करने की सलाह दी है ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.