हरियाणा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का गठन, यहां देखें नए कार्यकारिणी सदस्यों की सूची

चंडीगढ़ | भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश में अपनी जड़ों को मजबूत करने में जुटी हुई है. पार्टी लगातार कार्यकर्ताओं और नेताओं के कामकाजों की समीक्षा कर बदलाव करती नजर आ रही है. इस बीच बीते शनिवार को पार्टी के तमाम बड़े नेताओं से विचार-विमर्श के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के नई कार्यसमिति का गठन किया गया है.

BJP

हरियाणा राज्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे, एस सी मोर्चे की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुनीता दुग्गल समेत सभी वरिष्ठ लोगों से विचार विमर्श करते हुए नई टीम का गठन किया. प्रदेशाध्यक्ष पंवार ने बताया कि मोर्चे में सभी अनुसूचित जातियों का प्रतिनिधित्व हो, इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया है.

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवार के नेतृत्व में गठित की गई नई कार्यसमिति में दो प्रदेश महामंत्री, सात प्रदेश उपाध्यक्ष और छ: प्रदेश सचिवों समेत जिलों के प्रभारी और विभागों के प्रमुख भी शामिल किए गए हैं.

प्रदेश उपाध्यक्ष

सोनीपत से पूर्व चेयरमैन मीना नरवाल, गोहाना से एडवोकेट संतराम, भिवानी से विजेंद्र बडगुजर, मेवात से योगेश तंवर, करनाल से रघुमल भट्ट, रोहतक से सूरजमल किलोई, झज्जर से आजाद सिंह चाहर.

प्रदेश महामंत्री

कुरुक्षेत्र से पूर्व सदस्य कर्मचारी चयन आयोग अमरनाथ सौदा, गुरुग्राम से पूर्व प्रदेश सचिव हीरालाल नम्बरदार दोनों को प्रदेश में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

प्रदेश सचिव

प्रदेश सचिव के नाते दादरी से राय सिंह, कुरुक्षेत्र से रामपाल पाली,पानीपत से अशोक कटारिया, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट बीरबल, फरीदाबाद से विक्रम, रोहतक से पूर्व महापौर रेनू डाबला को जिम्मेदारी दी गई है.

जिला प्रभारी

करनाल से विजेंद्र बडगुजर, पानीपत से रामपाल पाली, सोनीपत से अशोक कटारिया, रोहतक से रायसिंह, झज्जर से रेणु डाबला, गुरुग्राम से सुनील मडौत, फरीदाबाद से मोगेष तंवर, पलवल से अमित धनपाडिया, नूह से विक्रम सिंह अधिवक्ता, रिवाड़ी से धर्मवीर सिंह, महेंद्रगढ़ से रायसिंह, भिवानी से बीरबल अधिवक्ता, हिसार से चंद्रप्रकाश, सिरसा से सुरेश कुमार, कैथल से रघुमल सिंह, जींद से मीणा नरवाल, यमुनानगर से हितेंद्र चौधरी, अंबाला से महेश, पंचकूला से जगषेर, फतेहाबाद से विनोद नागर, दादरी से कमल निंबल, कुरुक्षेत्र से मोहनलाल बगन को जिला प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है.

अन्य कार्यकारिणी सदस्य

कोषाध्यक्ष के पद पर यशपाल, मीडिया प्रमुख के रूप में दिनेश कुमार, सह प्रमुख के पद पर सतबीर मेहूवाला, सोशल मीडिया प्रमुख पद पर अनिल सिंघल, सह प्रमुख के रूप में नवदीप चांवरिया, आईटी प्रमुख के तौर पर सुल्तान, और सह प्रमुख के रूप में जितेंद्र बाल्मीकि को नियुक्त किया गया है.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts