आज पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव, 39 हजार छात्र करेंगे मतदान; शाम तक आएंगे नतीजे

चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में आज यानी 31 अगस्त को छात्र संघ के चुनाव कराए जा रहे हैं. पंजाब यूनिवर्सिटी में करीब 39 हजार स्टूडेंट्स मतदान करेंगे. 8 कॉलेजों में लगभग 39 हजार छात्र 76 कैंडिडेट्स के लिए अपना वोट डालेंगे. इनमें 6 कॉलेजों में प्रमुख पदों पर चुनाव होगा जबकि देव समाज कॉलेज सेक्टर- 45 और पीजी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर- 46 में कुछ चुनिंदा पदों के लिए ही मतदान कराया जाएगा. चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 9:30 बजे शुरू होगी.

Chunav

सुबह 11:30 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. छात्र अपने- अपने विभागों में बनाए गए पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे. वोट डालने के लिए वैध यूनिवर्सिटी ID कार्ड साथ रखना अनिवार्य किया गया है.

बैलेट पेपर पर डालेंगे वोट

प्रत्येक छात्र को चुनाव के दौरान दो बैलेट पेपर दिए जाएंगे. पहले बैलेट पेपर के जरिए छात्र संघ के मुख्य पदों के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे बैलेट पेपर पर संबंधित विभाग के डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव (DR) को चुना जाएगा. पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (PUCSC) के चुनाव में मतदान और मतगणना दोनों 31 अगस्त को ही होंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली सरकार का फैसला, कर्ज चुकाने के लिए बनाया नया फंड; 5 साल में जमा होगी रकम

वोटिंग समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सील कर सुरक्षित तरीके से जिमनेजियम हॉल पहुंचाया जाएगा. यहीं सभी विभागों के मतों की गिनती होगी. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और DR पदों के परिणाम शाम तक जारी किए जाने की उम्मीद है.

PGI साइड का गेट रहेगा बंद

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गेट नंबर-1 यानी PGI साइड का गेट दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रहेगा. कैंपस में केवल वैध यूनिवर्सिटी पार्किंग स्टीकर वाले वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी. छात्रों को अपने निर्धारित पोलिंग बूथ पर समय से पहुंचने और यूनिवर्सिटी ID कार्ड साथ रखने की सलाह दी गई है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.