हरियाणा में अब इन कर्मचारियों को भी मिलेगा PM सोलर योजना का लाभ, जानें कितने रुपए मिलेगी सब्सिडी

चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रधानमंत्री सूर्यघर रूफटाप सोलर योजना से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रदेश के बिजली निगम ने बिजली के नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं, HKRN व सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. अब इन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा. प्रदेश सरकार द्वारा इन्हें भी 5 किलोवाट तक के कनेक्शन पर अब 78 हजार रुपए केंद्र सरकार की सब्सिडी के अलावा बिजली निगम भी साढ़े 97 हजार रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण देगा. इस तरह सस्ती दरों पर लोग घर में सोलर पैनल लगा बिजली उत्पादन कर सकेंगे.

Solar System

बिजली निगम द्वारा दी गई यह राशि आगामी बिलों से रिकवर की जाएगी. जो बिजली ज्यादा उत्पन्न होगी, उसे वित्त वर्ष में बिजली निगम द्वारा खरीद भी की जाएगी, जिसे बिल के साथ एडजस्ट किया जाएगा. बिजली निगम द्वारा सूर्यघर रूफटाप सोलर योजना को लेकर दो नई कैटेगरी बनाई गई हैं. पहले बनी 1.80 लाख और 3 लाख रुपए आय वाली दो कैटेगरी की योजना भी जारी रहेगी. इन दोनों कैटेगरी में शामिल लोगों को 2 किलोवाट तक कनेक्शन पर सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा.

नई कैटेगरी की इसलिए पड़ी जरूरत

13 फरवरी 2024 को लांच हुई प्रधानमंत्री सूर्यघर रूफटाप सोलर योजना के तहत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) द्वारा प्रदेश में अगले साल 31 मार्च तक 2.20 लाख घरों को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि, अब तक सिर्फ 58 हजार कनेक्शन हो पाए हैं. पहले दो कैटेगरी थी, इसमें 1.80 लाख तक की आय व 1.80 से 3 लाख तक की आय वाले शामिल थे. आवेदन के बाद बैंक लोन से पहले उपभोक्ताओं द्वारा पूरी कीमत देने की शर्त के कारण अधिकतर कनेक्शन अटके थे.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

इतने रुपए मिलेगी सब्सिडी

सर्कल आवेदन कनेक्शन
फरीदाबाद 3167 895
गुरुग्राम 1 3196 1835
गुरुग्राम 2 2415 1132
नारनौल 3093 1079
पलवल 2705 523
रेवाड़ी 8480 4756
भिवानी 6431 2280
फतेहाबाद 6383 2726
हिसार 8541 3264
जाजार 4728 1374
सिरसा 9372 3968
कुल 58511 23852

दूसरी लिस्ट

कैटेगरी लागत (₹) केंद्रीय सब्सिडी (₹) निगम का लोन (₹)
1 किलोवाट 55,000 30,000 19,500
2 किलोवाट 1,10,000 60,000 39,000
3 किलोवाट 1,65,000 78,000 58,500
4 किलोवाट 2,20,000 78,000 78,000
5 किलोवाट 2,75,000 78,000 97,500

अब HKRN, सरकारी कर्मचारियों और नॉन डिफॉल्टर्स की भी कैटेगरी इस योजना में शामिल की गई है. ज्यादा कनेक्शन से सौर ऊर्जा पर खपत बढ़ेगी और बिजली लोड कम करने में मदद मिलेगी- एफआर नकवी, एसई, बिजली निगम

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.