हरियाणा में चौटाला परिवार के बीच फिर चलें शब्दों के बाण, अजय को बताया लोकदल का नाश करने वाला

चंडीगढ़ | हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के बाद राजनीतिक पारा गर्माया हुआ है. अब चौटाला परिवार के बीच शब्दों की तल्खी देखने को मिली है. INLD सुप्रीमो अभय चौटाला ने अपने भाई और JJP संस्थापक अजय चौटाला पर सियासी हमला बोला है. बता दें कि कुछ दिन पहले अजय चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्हें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से राज्यसभा का चुनाव लड़ने का ऑफर मिला था.

ajay chautala

अजय चौटाला को बताया यह

अपने बयान में अजय चौटाला ने कहा था कि मेरे को मनोहर लाल खट्टर ने राज्यसभा चुनाव के रण में उतरने का ऑफर दिया था और साथ में ये भी कहा था कि 9 वोट कांग्रेस पार्टी के मिल जाएंगे और बाकी हमारे बीजेपी से होंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि INLD वोट नहीं करेगी.

अजय चौटाला के इसी बयान पर गुस्से भरे स्वर में अभय चौटाला ने कहा है कि लोकदल का नाश करने वाला तो तू ही था, तू मारै से ये उम्मीद भी करेगा. हमें तो कभी मौका मिला तो जो विश्वासघात तुमने हरियाणा की जनता के साथ किया हैं, उसकी तसल्ली कराएंगे.

यह भी पढ़े -  गाय के निधन पर नम हुईं आंखें, 18 साल साथ रही 'नंदिनी' को परिवार ने पूरे सम्मान से दी अंतिम विदाई

गोहाना रैली से टूटी पार्टी

गोहाना रैली में हुई हूटिंग के बाद चौटाला परिवार बिखर गया था और INLD से अलग होकर एक नई पार्टी JJP ने जन्म लिया था. JJP ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीतकर बीजेपी के साथ गठबंधन की सरकार बनाई और दुष्यंत चौटाला इस गठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम बनें थे.

चौटाला परिवार के बीच शब्दों के बाण चलना कोई नई बात नहीं है. जब भी मौका मिलता है तो दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधते हैं. गठबंधन सरकार में जब दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम थे, तब भी अभय चौटाला उन्हें घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.