चंडीगढ़ | हरियाणा सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) बुलाई गई थी, जिसमें महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपए देने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी है.

महिलाओं के लिए खुशखबरी
कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महिलाओं को बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा कि 1 सितंबर से हर महीने 2100 रुपए मिलना शुरू हो जाएंगे. सरकार ने इसे लाडो लक्ष्मी योजना का नाम दिया है. इसके लिए पिछले बजट में 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था. उन्होंने बताया कि आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक का एक ही एजेंडा था. दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने के लिए 25 सितंबर की तारीख फाइनल की गई है.
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आरंभ हुई।#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCabinet pic.twitter.com/JNVctGq3SV
— DPR Haryana (@DiprHaryana) August 28, 2025
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कैबिनेट ने महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना” को लागू करने का फैसला लिया है. पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा.
संकल्प पत्र का हर वादा होगा पूरा
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भी महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं. विधानसभा चुनावों के दौरान जो संकल्प पत्र जनता के सामने रखा था उसे हम गीता के समान मानते हैं. संकल्प पत्र में विभिन्न वर्गों से किए गए वादों को हमारी सरकार प्रमुखता से पूरे करेगी.