हरियाणा के स्थानीय उद्योगों में रोजगार के लिए युवाओं को किया जा रहा है प्रोत्साहित, डिप्टी सीएम ने उठाए ये कदम

चंडीगढ़ । हरियाणावासियों में स्थानीय उद्योगों में रोजगार को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. अभी से ही पंजीकरण आरंभ हो चुका है, और इसके लिए भारी संख्या में युवा रजिस्ट्रेशन भी करवा चुके हैं. युवाओं के बढ़ते तादाद और उत्साह को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इसकी प्रशंसा की है.

dushant chautala

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने के लिए आरंभ किए गए पोर्टल पर पंजीकरण के लिए उद्योगपतियों व युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. हरियाणा सरकार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि अब तक लगभग 988 उद्योगपतियों तथा 42 हजार से अधिक युवाओं ने उक्त पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है.

पंजीकरण करने के लिए डिप्टी सीएम ने भी श्रम विभाग के अधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पंजीकरण को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे उद्योगों एवं निजी क्षेत्र में काम करने के इच्छुक युवाओं को पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करें. आपको बता दें कि डिप्टी सीएम ने युवाओं को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अधिकारियों को जिला स्तर पर टीम गठित करने का सुझाव भी दिया है

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

ऐसे करें आवेदन

आप आसानी से रोजगार के लिए पंजीकरण आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है आप इस लिंक https://t.co/3p4EJ35OyS के माध्यम से रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं जो दस्तावेज आप से मांगे जाएंगे आपको ठीक जानकारियां देनी है नहीं तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.