दुनिया का नंबर- 1 पहलवान बना हरियाणा का छोरा, कुश्ती किंग बनकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

चरखी दादरी | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि चरखी दादरी जिले के गांव इमलोटा निवासी पहलवान सुजीत कलकल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर हरियाणा का नाम देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में रोशन कर दिया है. दुनियाभर में हरियाणा के लाल सुजीत कलकल की पहचान कुश्ती किंग के रूप में हो गई है.

Sujeet Kalkal

दुनिया का नंबर- 1 पहलवान बना हरियाणा का छोरा

नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित हो रही कुश्ती प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतते हुए सुजीत कलकल ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग में शानदार छलांग लगाई है. अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत वो दुनिया के नंबर- 1 पहलवान बन गए हैं. उनकी इस उपलब्धि पर देशभर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल बना हुआ है. हर कोई उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है.

उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने दादरी जिले सहित हरियाणा और भारत देश के लिए गौरव का क्षण बताया है. बता दें कि 65 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सुजीत कलकल ने दुनिया भर के बड़े नामी पहलवानों को कुश्ती अखाड़े में चित करते हुए U- 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप सहित कई अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं. इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने दुनिया के नंबर- 1 पहलवान होने का खिताब हासिल किया है.

पिता ने जताई खुशी

सुजीत कलकल के कोच ने बताया कि लगातार बड़ी प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने का ही परिणाम है कि उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पहलवानों की सूची में सबसे ऊपर यानि नंबर- 1 पर पहुंचा दिया है. उनकी इस उपलब्धि पर कोच ने बताया कि यदि सुजीत का अच्छा प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो ओलंपिक खेलों पर उनसे पदक जीतने की संभावना प्रबल हो जाएगी. सुजीत कलकल के पिता ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए इसे देश और प्रदेश के लिए गौरवमई बताया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.