अभिनेता आमिर खान की दूसरी शादी भी टूटी, आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का लिया फैसला

सिनेमा जगत | बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने शादी के 15 साल बाद पत्नी किरण राव से अलग होने का फैसला ले लिया है. दोनों की तलाक की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. आमिर खान के फैंस के लिए यह बेहद ही चौंकाने वाली खबर थी. दरअसल आज ही आमिर और किरण ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में इस बात का ऐलान किया है कि अब दोनों के रास्ते अलग हो रहे हैं. दोनों अब अपनी जिंदगी को पति पत्नी के बजाए अलग-अलग जिएंगे.

amir khan and kiran

आमिर खान और किरण राव ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, ‘इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और खुशी को शेयर किया है. हमारा रिश्ता सिर्फ विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है. अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे. पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में. हमने कुछ समय पहले एक अलग होने के प्लान को शुरू किया था.

अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं. हम दोनों अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह शेयर करेंगे. हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे. हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम दिल से परवाह करते हैं. अंत में दोनों ने अपने परिवार वालों को धन्यवाद भी किया.


बता दें कि आमिर खान और किरण राव की मुलाकात लगान फिल्म के सेट से हुई थी. दोनों के बीच प्यार हुआ और 28 दिसंबर 2005 को दोनों का प्यार शादी के बंधन में बंध गया. गौरतलब बात यह है कि आमिर खान की यह दूसरी शादी थी. आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता के साथ हुई थी लेकिन माना जाता है कि किरण राव के प्यार में पड़ने के बाद रीना दत्ता ने आमिर से शादी का रिश्ता तोड़ दिया था.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts