हरियाणवी गायक अजय हुड्डा पर FIR दर्ज, पीएम मोदी पर गाया था ये गीत

नई दिल्ली ।  अजय हुड्डा हरियाणवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है. उनके गाने आए दिन सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं. उनके हर गाने को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलता है. अजय हुड्डा का हरियाणवी सॉन्ग इन दिनों काफी यूट्यूब पर छाया हुआ है.

AJAY HOODA
अजय हुड्डा ने यह गीत किसान आंदोलन में पीएम मोदी के लिए गाया है. इस गाने की वजह से अजय हुड्डा की मुसीबतें अब बढ़ने वाली है. दिल्ली पुलिस ने अजय हुड्डा के खिलाफ पीएम मोदी के खिलाफ गाना गाने के लिए एफआईआर दर्ज की है.

अजय हुड्डा के इस गाने में पीएम मोदी को खुली चुनौती दी गई है. जिसके चलते आने वाले दिनों में अजय हुड्डा की मुसीबतें बढ़ने वाली है. केंद्र और किसानों के बीच काफी दौर की बातचीत हो चुकी ,है लेकिन फिर भी किसान आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा. इसे आंदोलन को समर्थन देते हुए अजय हुड्डा ने नया सॉन्ग गाया था.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर, 23 और 24 जुलाई को इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी; हेल्पलाइन नंबर जारी
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.