Jr NTR के बर्थडे पर Netflix ने दिया फैंस को दिया बड़ा तोहफा, इस दिन रिलीज होगी ओटीटी पर RRR

नई दिल्ली | 25 मार्च को रिलीज हुई फिल्म आरआरआर को दुनियाभर से बेहद प्यार मिला. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी और अब यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है. जी हां, इस फिल्म के ओटीट प्रीमियर के लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं.

jr ntr

20 मई को ओटीटी पर होगी रिलीज

बता दें कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स के साथ जी5 पर भी रिलीज होगी. दरअसल, नेटफ्लिक्स पर इसका हिंदी वर्जन रिलीज किया जाएगा और जी5 पर यह रीजनल में रिलीज होगा. नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी. वहीं, दूसरी ओर जी5 पर भी यह फिल्म 20 मई को ही रिलीज की जाएगी. वैसे तो शायद ही कोई होगा जिसने यह फिल्म सिनेमाघरों में जाकर नहीं देखी होगी. लेकिन फिर भी लोग इस फिल्म को फिर से देखने के लिए काफी इंतजार में हैं.

क्या रहा आरआरआर का कलेक्शन

गौरतलब है कि आरआरआर को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और यह प्यार बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर भी आया. जी हां, इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 273.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, वहीं, इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1100 करोड़ रुपये तक रही है. फिल्म तो फिल्म इस फिल्म के गाने भी काफी सुपरहिट रहे और सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुए.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.