सिनेमा, Sapna Choudhary | हरियाणवी क्वीन और डांसर सपना चौधरी का अंदाज, उनकी अदाएं उनके फैंस को लुभाने का काम करतीं हैं. सपना चौधरी की गिनती भले ही स्ट्रीम इंडस्ट्री में नहीं होती हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी टॉप क्लास एक्ट्रेस से कम नहीं है. उनकी तस्वीरें और वीडियो बस सोशल मीडिया पर आने भर की देरी होती है और ताबड़तोड़ वायरल हो जाती है.

सपना चौधरी के लटकों-झटकों और अदाओं पर करोड़ों लोगों का दिल अटक जाता है. उनके चेहरे के दीदार के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है. सपना अपने डांस के अलावा अपने देशी लुक के लिए भी मशहूर है, लेकिन इस बार डांसिंग क्वीन का लुक देखकर आप भी चौंक जाएंगे. उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है.
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो में सपना चौधरी काफी चुलबुले अंदाज में नजर आ रही है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि सपना दो चोटी के साथ ब्लू कलर की रिप्ड जींस और ग्रीन टी- शर्ट में बेहद ही खूबसूरत लग रही है.
View this post on Instagram
यें वीडियो उनके फैंस को इसलिए भी ज्यादा पसंद आ रहा है क्योंकि फैंस ने ज्यादातर उन्हें देशी लुक में देखा है. लेकिन जब भी सपना चौधरी ने वेस्टर्न लुक अपनाया है ,उनकी तस्वीरों ने कहर ढाया है. सपना के इस वीडियो पर उनके चाहने वाले उनकी तारीफ में जी भरकर कमेंट कर रहे हैं.
View this post on Instagram