सपना चौधरी का धमाकेदार वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर वायरल

गुरुग्राम । सपना चौधरी का धमाकेदार वीडियो सामने आया है.जिसमें वो ‘कह लेन दे’ गाने पर झूमती हुई नजर आ रही है. देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती है. उनके डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. बता दें कि सपना चौधरी ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है.यह न्यूज़ भी काफी सुर्खियों में रही थी और इसके साथ उन्होंने बीते दिनों स्टेज पर अपनी वापसी का ऐलान कर दिया था.

Sapna Choudhary

वीडियो में नाचती हुई नजर आई सपना चौधरी

अब सपना चौधरी ने एक और वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह सूट सलवार पहने गार्डन में झूमती नजर आ रही है. बता दे कि सपना चौधरी के इस गाने को इंस्टाग्राम पर हजारों व्यू मिल चुके हैं. बड़े-बड़े सेलेब्स भी उनके वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी’ कह लेन दे ‘ गाने पर झूमती हुई दिख रही है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इस गाने से प्यार हो गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में बनेगी नई अनाज मंडी

कैसे कि उन्होंने करियर की शुरुआत

सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत ऑर्केस्ट्रा के साथ की थी. धीरे-धीरे सपना चौधरी लोकप्रिय हुई और उन्होंने पूरे हरियाणा में अपनी अलग पहचान बना ली. इसके बाद सपना चौधरी ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में दस्तक दी. वहा भी अपनी एक अलग पहचान बनाई. इसके साथ ही वह भोजपुरी सिनेमा, पंजाबी फिल्म और बॉलीवुड में भी काम कर चुकी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.