करवा चौथ के दिन सपना चौधरी का यह गाना हुआ वायरल, 21 करोड़ बार देखा गया

गुरुग्राम । करवा चौथ के अवसर पर हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई. गौरतलब है कि सपना चौधरी ने अभी हाल ही में बेटे को जन्म दिया है. जिसके बाद पहली बार वो करवा चौथ के अवसर पर दर्शकों के सामने आयी.

Sapna Choudhary

इसी अवसर पर करवा चौथ के दिन उनका दो साल पुराने एक गाने का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ है. गाना है “मेरा चांद छुपा” यह गाना 21 करोड़ बार करवा चौथ के अवसर पर देखा गया जिससे इसे खूब ट्रेंडिंग मिली है.

गाने की इस वीडियो में सपना एक दुल्हन के में रूप में लाल जोड़े में नजर आ रही हैं एवं उनके हाथों में लगी मेहंदी व पूरा ऑउटफिट उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा है.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts