पुष्पा- 2 की शूटिंग हुए शुरु, जानें कब रिलीज होगी पुष्पा पार्ट – 2

नई दिल्ली । कुछ मूवी ऐसी होती हैं , जिसके 2nd पार्ट का इंतज़ार होता हैं , 17 दिसंबर को रिलीज़ हुई एक ऐसी मूवी जिसके अगले पार्ट को जल्द रिलीज़ करने को लेकर फ़ैंस में एक अलग ही क्रेज दिखाई दे रहा हैं , फिल्म का नाम है ‘पुष्पा’ जी हाँ एक ऐसी मूवी जिसने कमाई के सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए , इस फिल्म के गाने हो या डायलॉग दोनों इतने फेमस हुए की सोशल मीडिया पर हर उम्र के लोग इस पर वीडियो बना रहे हैं.

pushpa

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे , ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की गयी थी , रिलीज़ के कुछ वक्त में ही इस फिल्म ने सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए थे. पुष्पा का पहला पार्ट ऑडियंस  को बहुत पसंद आया. बात करें इसके दूसरे पार्ट की तो फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है. डायरेक्ट सुकुमार ने बताया है कि पुष्पा 2 की  शूटिंग शुरू हो चुकीं हैं ,  उनका कहना है कि दूसरा पार्ट पहले से ज्यादा धमाकेदार होगा. वहीं बात करें इसकी रिलीज डेट की तो फिल्म को जनवरी में रिलीज़ करने की प्लानिंग की जा रही हैं, अभी कोई डेट फाइनल नहीं हुई है लेकिन जब भी डेट फाइनल होगी सामने आ ही जाएगी.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

अगर फिल्म के पहले पार्ट की बात की जाए तो फिल्म की कहानी ने दर्शको का दिल तो जीता ही था लेकिन इस मूवी के सारे गानों ने अलग रिकॉर्ड बनाया है. बात करे मूवी के गाने की तो ‘श्रीवल्ली , सामी सामी जैसे गाने सुपरहिट सांग्स में शुमार हैं और हर कोई इस गाने के बोल पर थिरकता  हुआ सोशल मीडिया पर नज़र आता है.

बता दे कि, इस मूवी की शूटिंग इस साल के अंत तक खत्म कर दी जायेगी. ये मूवी 2023 के जनवरी में रिलीज़ की जायेगी और खबर तो ये भी हैं की शाहरुख़ खान की ‘ पठान ‘ भी जनवरी में रिलीज़ की जा सकती हैं और अगर ऐसा हुआ तो दोनों में टक्कर देखने को मिलेगी.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.