हरियाणा के इन दो जिलों में लग सकता है एक हफ्ते का लॉकडाउन, पत्र लिख हुई मांग

फरीदाबाद । प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते स्थिति बहुत ही गंभीर बनती जा रही है. प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने बाजारों में सख्ती के आदेश जारी किए हुए हैं.

lockdown

इसके बावजूद भी राष्ट्रीय राजधानी से सटे दो जिलों फरीदाबाद व गुरुग्राम में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाने की संभावना जताई जा रही है. इसके लिए सरकार ने प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से हमें लॉकडाउन की प्रक्रिया अपनानी होगी, जिसके लिए आदेश का इंतजार है.

लॉकडाउन के दौरान ऐसी हो सकती है व्यवस्था

बसों का संचालन 50 फीसद यात्री क्षमता के साथ हो सकता है

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में चाक- चौबंद होगी सफाई व्यवस्था, कूड़ा कलेक्शन पर खर्च होंगे 606 करोड़ रुपए

मेडिकल इमरजेंसी वालों को मिल सकती है छूट

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को मिल सकती है छूट

मेट्रो में भी आधी क्षमता के साथ हो सकता है संचालन

गर्भवती महिलाओं को मिलेगी छूट

WhatsApp Image 2021 04 23 at 7.25.22 PM

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.