दिल्ली में कारोबारी ने की आत्महत्या, हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी व अन्य युवती को हो सकती है जेल

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर- 11 में एक कारोबारी द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसका नाम अमन बैंसला है. मामले में सबसे संदिग्ध पहलू यह है कि कारोबारी द्वारा हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी व उसकी गर्लफ्रैंड पर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है जिसके बारे में उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी अपलोड किया था. आरोपी युवती, अमन बैंसला की पूर्व दोस्त व साझेदार बताई जा रही है.

Sumit Goswami Aman Bainsla

 

अपने दफ्तर में लगाई फांसी

खुदकुशी करने वाला लड़का अमन अपने परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर- 11 में रहता था जो होटलों में साबुन, शैंपू व तोलिया जैसे जरूरी सामानों को भेजने का व्यापार करता था. परिजनों के मुताबिक, जब वह 29 सितंबर को अपने काम से देर तक घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने दफ्तर में जाकर देखा. जहाँ वो लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो युवक फांसी पर लटका मिला. जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.

क्या कहा युवक ने आत्महत्या से पहले बनाये वीडियो में

अमन बैंसला ने वीडियो में बताया कि उसकी दोस्ती युवती से होने पर उस लड़की ने धीरे- धीरे उससे पैसे ऐंठने शुरू कर दिए. शुरू में उसने अपनी मां की बीमारी का हवाला देकर उससे ढाई लाख रुपए लिए. फिर कुछ दिन बाद, 5 लाख रुपये और लिए बाद में अपने हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी दोस्त को भी ब्याज पर 10 लाख रुपये उधार दिलवा दिए. परंतु जब उसने अपने पैसे वापिस मांगे तो दोनों ने देने से मना कर दिया तथा दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी व झूठे रेप केस में फंसाने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि इस देश मे जब सुशान्त सिंह राजपूत को ही न्याय नहीं मिल रहा तो उसे कहाँ से मिलेगा. अब पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही कर रही है. फ़िलहाल छानबीन के बाद ही मामले की तह तक पहुंचा जा सकेगा.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts