दो जैश आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार कई वीआईपी थे निशाने पर

दिल्ली । दिल्ली में सोमवार कि रात को पुलिस कि स्पेशल सेल ने 2 आतंकी गिरफ्तार किये हैं. दोनों के पास से विस्फोटक पदार्थ और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पाए गए. और बताया जा रहा है कि दोनों आतंकी जैश ए मुहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं. सूत्रों के अनुसार पुलिस को सराह काले खाँ में कुछ संदिग्ध लोगों के होने कि सूचना मिली थी.

TERRIOST

जिसके बाद इन लोगो पर नजर रखी गयी और कल रात पुलिस कि स्पेशल सेल ने 2 आतंकी तो को धर दबोचा. जिनके पास कुछ संवेदनशील कागजातों के साथ ही विस्फोटक भी बरामद किया गया. और साथ ही 2 पिस्टल और 10 जिन्दा कारतूस भी बरामद हुए . आतंकियों के नाम अब्दुल लतीफ़ मीर और अशरफ खटाना बताया जा रहा है जो बारमूला और कूपवाड़ा के रहने वाले बताये जा रहे हैं. गिरफ्तार आतंकियों में पूछताछ में बताया कि इनके निशाने पर कई महत्वपूर्ण स्थल एवं वीआईपी थे.

इससे पहले भी एक आईएस के आतंकी को गिरफ्तार किया गया था जिसके पास से आई ईडी डिवाइस बरामद कि गयी थी. आतंकियों के फोन चेक करने पर पाकिस्तानियों के नंबर भी मिले. ट्रेनिंग के लिए दोनों आतंकी पाकिस्तान जाना चाहते थे . इनके फोन में जैश सरगना मसूद अजहर कि वीडियो क्लिप भी मिली. जिससे पता चलता है कि आतंकी जैश से जुड़े हुए हैं इससे पहले ये आतंकी सहारनपुर के देवबंद भी गए थे. एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने समय रहते दिल्ली को दहलाने से रोक लिया इन आतंकियों को.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts