हरियाणा में सभी कॉलेज, ITI व अन्य शिक्षण संस्थान पूर्ण रुप से रहेंगे बंद, देखें पूरी रिपोर्ट

चंडीगढ़ । हरियाणा में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना ने अपनी दूसरी लहर में स्कूली विद्यार्थियों को अपना निशाना बनाया है. बड़ी संख्या में विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं. विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने कई फैसले लिए हैं. हरियाणा सरकार ने पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया था.

FotoJet 3

इसके अतिरिक्त आज हरियाणा सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि हरियाणा राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, ITI’S, लाइब्रेरी, ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, चाहे सरकारी हो या निजी, सभी 30 अप्रैल 2021 तक पूर्ण रुप से बंद रहेंगे. कोरोना संक्रमण के चलते हरियाणा सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हरियाणा सरकार कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इसके लिए एक के बाद एक बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. हालांकि कुछ निजी स्कूल संचालक हरियाणा सरकार के स्कूलों को बंद करने के फैसले का विरोध भी कर रहे हैं. फिर भी हरियाणा सरकार अपने फैसले पर कायम है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts