हरियाणा में स्कूल बंद को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, जल्दी देखें

चंडीगढ़ | हरियाणा में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना ने अपनी दूसरी लहर में स्कूली विद्यार्थियों को अपना निशाना बनाया है. बड़ी संख्या में विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं. विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने कई फैसले लिए हैं. कुछ दिनों पहले हरियाणा सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया था.

KanwarPal Gurjar

9वीं से 12वीं तक के स्कूल भी होंगे बंद

आज हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने एक और ऐलान किया है. कंवर पाल गुज्जर के अनुसार 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को भी सोमवार से बंद किया जाएगा. कोरोना संक्रमण के चलते यह फैसला लिया गया है. शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने स्वयं इसकी जानकारी दी है. अर्थात सोमवार से पहली से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद होंगे.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

सरकार के स्कूल बंद करने के फैसले का हो रहा विरोध

आपको बता दें कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा सरकार के स्कूल बंद करने के फैसले का पुरजोर विरोध किया जा रहा है. प्राइवेट स्कूल संचालकों के अनुसार हरियाणा सरकार का स्कूलों को बंद करने का फैसला गलत है. कई निजी स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं और स्कूलों को खोल रहे हैं. गैरतलब हरियाणा सरकार कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना चाहती है इसलिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है. इसी के चलते हैं आज नौवीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को भी सोमवार से बंद करने का ऐलान किया गया है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts