ITI Admission: आईटीआई वेबसाइट से हटी दूसरी मेरिट लिस्ट, 22 अक्टूबर को होगी जारी

Haryana ITI Admission: चंडीगढ़ | हरियाणा के आईटीआई कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हालांकि एडमिशन की पूरी प्रक्रिया में विलंब देखने को मिल रहा है. बीते दिन 13 अक्टूबर को एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी. अब एडमिशन विभाग द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट को लेकर जानकारी दी गई है.

College Students

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आईटीआई की अधिकारी वेबसाइट से सेकंड मेरिट लिस्ट को हटा दिया गया है. अब 22 अक्टूबर को आईटीआई एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. गौरतलब है कि विभाग द्वारा पहली मेरिट लिस्ट भी 2 दिन देरी से जारी की गई थी. मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समय में दस्तावेज जांच और फीस जमा करवा के एडमिशन कंफर्म करना होगा. विद्यार्थी मेरिट लिस्ट आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://itiharyanaadmissions.nic.in/UG/DHE/frmResultUGAdmissions.aspx पर जाकर देख सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गेस्ट टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, हाईकोर्ट ने 2 महीने में पक्की नौकरी के दिए निर्देश

जानकारी के लिए बता दें कि कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईआईटी संस्थानों में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी किया था. जिसके अनुसार 11 अक्टूबर को पहली, 18 अक्टूबर को दूसरी, 2 नवंबर को तीसरी और 15 नवंबर को चौथी मेरिट लिस्ट जारी होनी है.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts