आईटीआई हरियाणा की पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां क्लिक कर देखें लिस्ट

 चंडीगढ़ | हरियाणा की आईटीआई कॉलेजों में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. पहली लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, उन्हें निर्धारित समय में दस्तावेजों की जांच और फीस जमा करना होगा. जिसके बाद उनका एडमिशन कंफर्म हो जाएगा.

ITI Haryana

हरियाणा आईटीआई संस्थानों में 2 दिन देरी के बाद पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. गौरतलब है कि कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी एडमिशन शेड्यूल के मुताबिक पहली मेरिट लिस्ट 11 अक्टूबर को आनी थी. कुल मिलाकर 4 मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बेहतर होगा शिक्षा का स्तर, 8 हजार करोड़ से मिलेगी यह सुविधाएं

पहली मेरिट लिस्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को दिए गए लिंक https://itiharyanaadmissions.nic.in/UG/DHE/frmResultUGAdmissions.aspx पर क्लिक करना होगा. जिसके बाद अपना नाम और रजिस्टर आईडी भरने के बाद सबमिट करें. आपके सामने पहली मेरिट लिस्ट होगी.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts