हरियाणा के स्कूलों में अक्टूबर में होंगे टेस्ट, तीसरी से 12वीं कक्षा के बच्चों का शेड्यूल जारी

 चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राज्य में कोरोना के अच्छे होते हालातों के बीच स्कूलों को खोलने का फैसला लिया. अब बोर्ड द्वारा से पहली से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के स्टूडेंट असस्मैंट टेस्ट को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है. हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अक्टूबर महीने में तीसरी से लेकर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का सेट पार्ट 2 (स्टूडेंट असस्मैंट टेस्ट) का आयोजन किया जाएगा. जिसके लिए डेटशीट और पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. खास बात यह है कि तीसरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी का टेस्ट ऑनलाइन अवसर ऐप के माध्यम से लिया जाएगा और नवीं से लेकर बारहवीं कक्षा के बच्चों को ऑफलाइन टेस्ट देना होगा.

school student

ऑनलाइन टेस्ट को लेकर शिक्षा विभाग ने सूचना जारी की है कि तीसरी से आठवीं कक्षा के बच्चों के टेस्ट अवसर ऐप पर ऑनलाइन होंगे. जिस दिन जिस कक्षा के बच्चे का टेस्ट होगा, उस दिन 24 घंटे के लिए ऐप खुला होगा. बच्चा अपनी सुविधा अनुसार किसी भी समय टेस्ट दे सकता है. जो सुबह 5:00 बजे से अगले दिन सुबह 5:00 बजे तक खुला रहेगा. शिक्षक सेट परीक्षा में सभी बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. ऑनलाइन टेस्ट देते हुए किसी भी प्रकार की दिक्कत को संबंधित शिक्षक दूर करेंगे. निदेशालय ने कहा है कि इस दौरान अवसर पर जारी रहने वाली अन्य गतिविधियां बंद रहेगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts