12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में आज आ सकता है बड़ा फैसला, जल्दी देखें

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने बहुत प्रकोप मचाया है. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर CBSE व ICSE बोर्ड एवं हरियाणा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था. अब जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है वैसे वैसे CBSE ओर ICSE की 12वीं की परीक्षाओं को भी रद्द करने की मांग की जा रही है.

Ramesh Pokhriyal

आज केंद्र सरकार करेगी घोषणा

CBSE ओर ICSE की 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने के लिए याचिका दायर की गई है. केंद्र सरकार ने 12वीं की परीक्षा को रद्द करने की मांग वाली याचिका को स्थगित कर दिया है और 2 दिन का समय मांगा है. आज केंद्र सरकार सीबीएसई ओर आईसीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में घोषणा करेगी. आज स्पष्ट हो जाएगा कि 12वीं की परीक्षाएं रद्द होंगी या कुछ दिनों बाद आयोजित करवाई जाएंगी.

यह भी पढ़े -  EPFO का बड़ा अपडेट, UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; टेस्टिंग हुई पूरी
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts