मां बनने के बाद सपना चौधरी ने की वापसी, गाना हुआ जबरदस्त हिट

सिनेमा डेस्क | हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मां बनने के बाद फिर से की स्टेज पर वापसी की . बता दे कि मां बनने के बाद उनका पहला गाना 30 नवंबर को रिलीज हुआ है. जिसे लोगों का बेशुमार प्यार मिला है. यह गाना सोनोटेक म्यूजिक की ओर से पेश किया गया है. इस गाने में सपना चौधरी एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई दे रही है.सिर्फ 3 दिन में ही इस गाने को 6. 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Sapna Choudhary

कई हिंदी भाषी राज्यों में सपना चौधरी का जलवा

‘कत्ल करेगी रे’ नाम के इस गाने को मोहित शर्मा ने गाया है. इसके अलावा इस गाने में मोहित शर्मा सपना चौधरी संग एक्टिंग करते  भी  दिख रहे हैं. अपने डांस की वजह से हरियाणा समेत कई हिंदी भाषी राज्यों में सपना चौधरी बहुत लोकप्रिय है. हाल ही में वह मां बनी थी.  वह बनने के  बाद पहली बार वो इस गाने में दर्शकों को नजर आ रही है.

गाने को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है

दर्शकों द्वारा इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक तकरीबन 27000 से ज्यादा लोग सपना चौधरी के इस गाने को लाइक कर चुके हैं. बता दे कि सपना चौधरी बिग बॉस में भी प्रतिभागी रह चुकी है. उन्होंने दोस्ती के साइड इफेक्ट नामक फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. सपना चौधरी इसी साल 4 अक्टूबर को मां बनी है. उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

इसी साल उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली

इसी साल जनवरी में सपना चौधरी ने अपने बॉयफ्रेंड साहू से शादी की थी. हालांकि उनकी शादी के बारे में उनके फैंस को उनके मां बनने के बाद पता चला है. सपना चौधरी की मां ने बताया कि वीर साहू के किसी परिजन की मौत के कारण दोनों ने सादे समारोह में शादी कर ली थी.और इसके बारे में किसी और को जानकारी नहीं दी.

सपना के पति वीर साहू पेशे से एक सिंगर और आर्टिस्ट है.इसके साथ-साथ वह कंपोजिंग और राइटिंग का काम भी करते हैं.इसके अलावा वे प्रोडूसर भी है. वे हरियाणवी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. जिसमें खलनायक,रसूक आला जाट, यार लैंडलॉर्ड आदि अन्य फिल्में शामिल है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.