मुंबई | बॉलीवुड में अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे. जी हां, उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म जगत के साथ-साथ लाखों प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है. अखा बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बता दें कि नाना पाटेकर असल जिंदगी में बहुत ही अच्छे इंसान थे, जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे. हालांकि, पर्सनल लाइफ भी उनकी मीडिया में काफी लाइमलाइट रही है. इसके बावजूद, वह एकदम सादा और सिंपल जीवन जीते थे. उनकी मासूमियत और भोलेपन ने भारत के करोड़ों दिलों पर राज किया. पर्दे पर कभी गंभीर तो कभी मजेदार किरदार निभाने वाले नाना पाटेकर ने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्में दीं.

नाना पाटेकर का गुरुवार 8 अक्टूबर को गोवा में 75 साल की उम्र में निधन हो गया. सुबह उनके आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने भी निधन की पुष्टि की है.
डॉक्टरों ने 45 मिनट तक दिया CPR
गोवा के मणिपाल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर अपने आवास पर बेहोश मिले थे. अस्पताल की मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने के लिए CPR दिया और करीब 45 मिनट तक प्रयास जारी रखे. हालांकि, सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट की जानकारी दी है. मामले में मेडिको-लीगल प्रक्रिया शुरू की गई है और मौत के सटीक कारण की जांच के लिए पोस्टमार्टम की बात कही गई है.
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके बेटे मल्हार पाटेकर से बातचीत कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी उनके निधन पर दुख जताया. उन्होंने नाना पाटेकर के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें महाराष्ट्र का गौरव और अपना करीबी मित्र बताया.
एक देशभक्त, एक समाजसेवक, एक मजबूत कलाकार, मेरे मित्र श्री नाना पाटेकर जी को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पण करता हूँ 🙏🏽 https://t.co/Bn9OwgMVDJ
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 8, 2026
अक्षय कुमार ने जताया दुख
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड के कलाकार भी दुखी हैं. अभिनेता अक्षय कुमार ने उनके साथ फिल्म ‘वेलकम’ और ‘हाउसफुल 5’ में काम करने की यादें शेयर कीं. उन्होंने अभिनय और उनके अलग अंदाज की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. एक्टर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नाना जी के गुज़रने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं पड़ती थी। वह आवाज़, वह गहराई, हर परफॉर्मेंस में वह ईमानदारी… उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग और अपना था। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूँ कि हमें साथ काम करने का मौका मिला। उन सेट्स की इतनी सारी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूँगा। नाना जी सच में बेमिसाल थे। यकीन नहीं होता कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे। उन सभी यादों के लिए शुक्रिया। आपकी कमी बहुत खलेगी, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
Really saddened by the news of Nana ji’s passing.
He was one of those rare actors who never needed to do too much to make you sit up and watch. That voice, that intensity, that honesty in every performance… he was completely his own.
I feel fortunate that we got to work together in Welcome, and then again more recently in Housefull 5. There are so many memories from those sets that I’ll always hold close.
Nana ji was truly one of a kind. It’s hard to believe you’re gone.
Thank you for all the memories. You will be missed more than words can say. 🙏— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 8, 2026
इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
इसी बीच भाजपा नेता विनोद तावड़े, शिवसेना नेता शायना एनसी और एनसीपी नेता रोहित पवार सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने भी उनके निधन पर दुख जताया है. बता दें कि नाना पाटेकर ने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘प्रहार’, ‘वेलकम’ और मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ जैसे कई यादगार किरदार निभाए.
श्री नाना पाटेकर यांच्यासारखी झोकून देण्याची वृत्ती, स्वतःचे वेगळेपण आणि एक आगळा प्रभाव फारच मोजक्या अभिनेत्यांमध्ये पाहायला मिळतो. त्यांनी प्रत्येक भूमिकेत विलक्षण विविधता आणि सर्जनशीलता आणत, अनेक पिढ्यांच्या स्मरणात राहतील अशा भूमिका आपल्यासाठी साकारल्या. आपल्या स्पष्ट आणि परखड विचारांसाठीही त्यांचा मोठा आदर केला जायचा, स्वतःच्या विश्वासावर ठाम राहून मत मांडताना ते कधीही डगमगले नाहीत.
हिंदी आणि मराठी चित्रपटसृष्टीत श्री नाना पाटेकर यांचे योगदान अफाट होते. त्यांच्या जाण्याने कलाविश्वात एक मोठी पोकळी निर्माण झाली आहे. त्यांचे कुटुंब, मित्रपरिवार आणि असंख्य चाहत्यांप्रती मी संवेदना व्यक्त करतो. ओम शांती!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026
अपने अभिनय के लिए उन्हें पद्म श्री सहित कई सम्मान मिले. उन्होंने मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर नाम फाउंडेशन के जरिए किसानों और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए भी काम किया. उनके निधन से हिंदी और मराठी सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिनकी संवाद का अनोखापन, एक्टिंग और बेबाक अंदाज को दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे.