फरीदाबाद में जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, 85 करोड़ से अपग्रेड होंगे 3 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में सीवेज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने ठोस कदम उठाया गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 3 शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड करने का फैसला लिया है. इसके लिए सरकार ने 85 करोड़ रुपए की लागत को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना के अंतर्गत प्रतापगढ़, मिर्जापुर और बादशाहपुर जैसे प्रमुख शहरों को शामिल किया गया है.

Sewer Line

फरीदाबाद में आधुनिक तकनीक का प्रयोग

इस अपग्रेडेशन की पूरी जिम्मेदारी फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) को सौंपी गई है. इसके तहत प्रतापगढ़ में 9OMLD, मिर्जापुर में 7OMLD और बादशाहपुर में 45MLD क्षमता के प्लांट को अपग्रेड किया जाएगा. इस अपग्रेडेशन के बाद STP की कुल क्षमता 205 MLD हो जाएगी, जिससे ये प्लांट प्रतिदिन बड़ी मात्रा में गंदे पानी को साफ करने की क्षमता रखेगा.

इस अपग्रेड व्यवस्था के दौरान आधुनिक और हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे गंदे पानी को अच्छे से ट्रीट किया जा सके. इसमें प्राथमिक शोधन, ओजोनेशन, यूवी डिसइंफेक्शन, फिल्ट्रेशन और बेहतर स्लज मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं शामिल होगी. इन तकनीक के माध्यम से पानी को दुबारा उपयोग के योग्य बनाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  आस्था के साथ लाईब्रेरी और सिलाई सेंटर जैसी सुविधाएं, फरीदाबाद में भक्तों की पहली पसंद बना दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर

जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

इस अपग्रेड सिस्टम के माध्यम से सरकार का लक्ष्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना है. इस ट्रीट किए गए पानी को उद्योगों, निर्माण कार्यों, पार्कों और खेतों की सिंचाई में आसानी से प्रयोग किया जा सकेगा, क्योंकि बढ़ती आबादी और पानी के अधिक उपयोग से जल के संसाधन लगातार कम हो रहे है. आज के समय में जल संरक्षण और पानी का आवश्यक चीजों के लिए उपयोग जरूरी है. आज हम जल का बचाव करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.