फरीदाबाद के इन इलाकों से दिल्ली- मथुरा हाइवे पर जाना होगा आसान, बुढ़िया नाले पर बनेगा नया पुल

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद शहर से लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. यहां ग्रीनफील्ड इलाके को सीधी और आसान कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए बुढ़िया नाले पर एक पुल का निर्माण किया जाएगा. इस सीधी कनेक्टिविटी का ग्रीनफील्ड इलाके और सेक्टर- 45 के लोगों को ही नहीं बल्कि आसपास की एक दर्जन कॉलोनियों और सेक्टरों को भी मिलेगा.

Pool Highway Bridge

अभी इन इलाकों के लोगों को दिल्ली- मथुरा नेशनल हाईवे पर जाने के लिए NHPC रेलवे अंडरपास का इस्तेमाल करना पड़ता है. अब पुल के निर्माण से उन्हें इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. खास बात यह है कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की निजी जमीन इस प्रस्तावित पुल के रास्ते में आती है लेकिन उन्होंने इस जमीन को विभाग को मुफ्त में दान करने पर सहमति जताई है इसलिए इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद जग उठी हैं.

फरीदाबाद के लोगों को मिलेगा फायदा

अरावली पहाड़ियों से निकलकर यमुना नदी में गिरने वाला बुढ़िया नाला कई सेक्टरों और कॉलोनियों को बांटने का काम करता है. ग्रीनफील्ड, चार्मवुड विलेज और दूसरी लाइसेंसी कॉलोनियों के निवासी जिन्हें सेक्टर- 45, 46, मेवला महाराजपुर, सेक्टर- 21A, B, C, D जाना होता है, उन्हें सूरजकुंड रोड या NHPC रेलवे अंडरपास का इस्तेमाल करना पड़ता है. बारिश के मौसम में जलभराव के चलते यह अंडरपास बंद हो जाता है. इसके चलते हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

मुफ्त में दान करेंगे अपनी जमीन

इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब बुढ़िया नाले पर पुल निर्माण की योजना बनाई गई है. यह पुल सेक्टर- 45 में मेवला महाराजपुर इलाके में बनाया जाएगा. यह फरीदाबाद लोकसभा से बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का पैतृक गांव है और उनकी यहां काफी जमीन हैं. उन्होंने पुल निर्माण के लिए जमीन का एक हिस्सा मुफ्त में दान करने पर सहमति जताई हैं ताकि जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लोगों को सुविधा प्रदान की जा सके.

पुल निर्माण के लिए जमीन की आवश्यकता पड़ेगी. यदि कोई रूकावट आती है तो उन्होंने बिना किसी शर्त के अपनी जमीन दान देने की पेशकश की हैं. पुल निर्माण से कई इलाकों के लोगों को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा- कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय राज्यमंत्री

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.