DND एक्सप्रेसवे बनते ही नमो भारत ट्रेन पकड़ना होगा आसान, चंद मिनटों में पहुंचेंगे फरीदाबाद से मेरठ

फरीदाबाद | दिल्ली- NCR में सफर करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नमो भारत ट्रेन के सफल ट्रायल के बाद फरीदाबाद से मेरठ की आवाजाही बेहद आसान होने जा रही है. DND एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होने पर यह संभव हो जाएगा. इसके चालू होने पर फरीदाबाद से दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा.

DND KMP

4463 करोड़ होंगे खर्च

बता दें कि नमो भारत ट्रेन का दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर हाईस्पीड ट्रायल सफल रहा. इस दूरी को तय करने में ट्रेन ने 1 घंटे से कम का समय लिया था. इस दौरान नमो भारत 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ी और सभी स्टेशनों पर ठहराव करते हुए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स समेत सभी व्यवस्थाएं जांची गई. अब इस रूट पर नियमित संचालन की तैयारियां शुरू हो चुकी है. इस प्रोजेक्ट को 3 चरणों में तैयार किया जा रहा है और इसपर 4463 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

बिना रूके पहुंच सकेंगे सराय काले खां

फरीदाबाद के लोग सराय काले खां स्टेशन जाने के लिए दिल्ली के आश्रम सहित कई अन्य रास्तों से होकर जाते हैं. इस सफर को पूरा करने में 90 मिनट के आसपास समय लगता है, लेकिन DND एक्सप्रेसवे शुरू होते ही इन सफर को पूरा करने में लगभग 20 मिनट का समय लगेगा. ऐसा होने पर नमो भारत ट्रेन पकड़नी आसान हो जाएगा.

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के महारानी बाग से शुरू होकर खिजराबाद, बटला हाउस, ओखला विहार, जसोला विहार और जैतपुर होते हुए फरीदाबाद में प्रवेश करता है. यहां से बल्लभगढ़ बाईपास, कैलगांव के पास NH- 2 को पार करता है और फिर KMP चौराहे के पास दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवेसे जुड़ता है. दिल्ली से दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे तक DND एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 60 किलोमीटर हैं. इस एक्सप्रेसवे के फरीदाबाद वाले हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.