फरीदाबाद में बहु ने सास को घर में 20 दिनों से कर रखा था बंद, विडियो वायरल

फरीदाबाद | एक माँ अपने बच्चे को 9 माह गर्भ में पालती है, उसके बाद जब वह बच्चा दुनिया में आता है तब भी सबसे पहले माँ ही दिखाई देती है. उसे एक माँ जो खुद को भूलकर अपने बच्चे के लिए जीती है उसके हर दुःख में उसके साथ होती है. हर माँ अपने बच्चो को खुश देखना चाहती है. उसके दिल से अपने बच्चो के लिए हमेशा दुआ निकलती है चाहे वो कितना भी गलत हो लेकिन, आज जिस घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप भी अपने आँसू रोक नहीं पाएंगे.

faridabad old lady

फरीदाबाद में एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक वृद्ध महिला को उसकी ही बहु ने 20 दिन से अपने ही घर में बंधक बना रखा है. उस सास को जिसने उसे अपना बेटा, अपनी सबसे बड़ी दौलत सौप दी फिर भी लालच के चलते घर पर कब्ज़ा करने के लिए सास को बहु ने बंधक बना दिया. एक माँ जब अपने बेटे की शादी करती है तो अपनी बहु को लेकर कितने आपने बुनती है.

बहु अगर ऐसी हो तो कौन सी सास बहु लाना चाहेगी जो उसी के घर पर कब्ज़ा करने के लिए उस वृद्ध सास को बंधक बनाकर घर के दरवाजे पर चैन से बांधकर ताला लगाकर रखती हो. बेचारी वृद्ध महिला का तो रोकर बुरा हाल है वह बाहर आने को तड़प रही है. लोगो से रो रोकर बाहर निकलने की गुहार लगा रही है. अब देखना यह है कि क्या कोई आएगा उसे उसकी बहु से बचाने के लिए, उस वृद्ध महिला को बाहर निकलने में कोई मदद करेगा.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts