बाजारों में उमड़ी भीड़ करवाचौथ की मची धूम, पार्लर और मेहंदी स्टालों पर महिलाओं की भीड़

फरीदाबाद । करवाचौथ नजदीक आ रहा है, और बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है. करवाचौथ की तैयारी के लिए महिलाओं की भीड़ पार्लर और मेहंदी स्टालों पर दिख रही हैं. जगह – जगह पर रंग – बिरंगी चूड़ियों और आर्टिफिशिअल ज्वेलरी के स्टॉल लगे हुए हैं . करवाचौथ महिलाओं के लिए बहुत खास होता है .

Karwa Chauth

इस दिन पत्नियाँ अपने पति की लम्बी उम्र के लिए बिना पानी पिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर तैयार होती है. इसलिए बाजारों में करवाचौथ का हर सामान मिलता है . महिलाओं को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों द्वारा साड़ी और ज्वेलरी आदि पर छूट भी दी जा रही है .  महिलायें नए तरीके के करवे और सजी हुयी पूजा की छलनी और प्लेट लेती हुई नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस शहर में देश का अनोखा दवा बैंक, पर्ची दिखाने पर मुफ्त मिलेगी दवाइयां

बुधवार को करवाचौथ होने के कारण सोमवार और मंगलवार से ही मेहंदी स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ दिखने लगी. मेहंदी लगाने वालों के अनुसार इस समय मेहंदी का काफी ट्रैंड चल रहा है ।

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts